बेतिया: प्रखंड कार्यालय से 5 लाख का सरकारी जनरेटर गायब, अधिकारियों में मचा हड़कंप.

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 20 May 2026 2:19 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के जेनरेटर की फाइल फोटो

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड कार्यालय से पांच लाख रुपये मूल्य का सरकारी जनरेटर गायब हो गया है. दो दिनों से जारी खोजबीन के बाद भी जनरेटर का सुराग नहीं मिला. एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ जांच में जुटे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर से महिन्द्रा कंपनी का करीब पांच लाख रुपये का सरकारी जनरेटर गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सरकारी नियमों के दावों के बीच हुई इस बड़ी चोरी की घटना से प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है. पिछले दो दिनों से जनरेटर की तलाश जारी है, लेकिन अब तक इसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

पुराने भवन को तोड़े जाने के दौरान परिसर में रखा गया था जनरेटर

विदित हो कि इन दिनों प्रखंड कार्यालय में सरकार की ओर से नया भवन बनाने के लिए पुराने भवन को तोड़ने का काम चल रहा है. इस प्रक्रिया के दौरान प्रखंड और अंचल कार्यालय के दफ्तरों को अस्थाई रूप से इधर-उधर शिफ्ट किया गया है. इसी बीच कार्यालय के कर्मी संजीत पासवान ने जनरेटर को सुरक्षित रखने के लिए मुख्य भवन से हटाकर खुले परिसर में रखवाया था. अपराधियों ने इसी का फायदा उठाकर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकी और जनरेटर उड़ा ले गए.

एसडीएम ने बीडीओ-सीओ से मांगी रिपोर्ट, अज्ञात पर केस की तैयारी

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर इस मामले में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में बेतिया एसडीएम विकास कुमार (मोबाइल नंबर: 9473191296) ने बताया कि बीडीओ और सीओ से पूरी रिपोर्ट मांगी जा रही है. वहीं बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनरेटर की तलाश की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर, कर्मी संजीत पासवान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन तैयार कर लिया है.

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन