बेतिया: दवा दुकानों की हड़ताल के बीच आज खुली रहेगी दवा की ये दुकानें, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News west champaran medical shop bandh online medicine protest news

प्रतीकात्मक फोटो

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में 20 मई को सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी छूट और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने बंद का आह्वान किया है. हर प्रखंड में एक मेडिकल दुकान इमरजेंसी सेवा के लिए खुली रहेगी. देखिए आपके यहां कौन सी दुकान खुली है.

विज्ञापन

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में बुधवार 20 मई को दवा दुकानों के बंद रहने की घोषणा की गई है. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे. इस बंदी को लेकर वेस्ट चंपारण केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, बेतिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. हालांकि मरीजों की परेशानी को देखते हुए हर प्रखंड में एक मेडिकल दुकान आपातकालीन सेवा के लिए खुली रहेगी.

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार के खिलाफ यह बंद बुलाया गया है. दवा व्यवसायियों का कहना है कि इससे छोटे मेडिकल दुकानदारों पर आर्थिक असर पड़ रहा है.

जिलेभर की दवा दुकानें रहेंगी बंद

वेस्ट चंपारण केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव नरेश कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष दीपेन्दु चटर्जी ने कहा कि जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने सभी दवा व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है.

मरीजों के लिए रहेगी इमरजेंसी सुविधा

संघ की ओर से यह भी कहा गया कि आम मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक मेडिकल दुकान को आपातकालीन सेवा के तहत खुला रखा जाएगा. यहां जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी.

नकली दवाओं के कारोबार पर जताई चिंता

दवा व्यवसायियों ने नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि इससे मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है और छोटे व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

इन दुकानों से जरूरतमंद मरीज दवा प्राप्त कर सकेंगे…

1. आयुष मेडिकल हॉल, हॉस्पिटल रोड, बेतिया 

2. प्रियंका मेडिकल हॉल, नियर पीएचसी नवलपुर रोड, योगापट्टी 

3. तिरूपती ड्रग एजेंसी, रामनगर 

4. संजय मेडिसीन, गोला बाजार, हरिनगर 

5. गुरू मेडिकल हॉल, पोखरा चौक, नरकटियागंज 

6. उत्सव मेडिकल हॉल, हॉस्पिटल चौक, नरकटियागंज 

7. नेशनल दवाखाना, स्टेशन रोड, भैरोगंज 

8. कुमार मेडिकल हॉल, मेन रोड सेमरा बाजार 

9. खुशी मेडिकल, सदर अस्पताल, बगहा-1 

10. अम्बे मेडिकल, कचहरी रोड, बगहा-2 

11. देव ड्रग एजेंसी, 3RD पुल चौक, वाल्मीकिनगर 

12. राकेश मेडिसीन सेंटर, दुर्गा मंदिर रोड, चनपटिया 

13. कुशवाहा मेडिकल, मेन रोड मैनाटांड़ 

14. सुमन मेडिकल, मेन रोड हरनाटांड 

15. साहू मेडिकल हॉल, हॉस्पिटल रोड, मझौलिया

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन