बेतिया: ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से दुकानदार की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 20 May 2026 10:30 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के लौरिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कई लोगों को रौंद दिया. इस सड़क हादसे में दुकानदार मदन साह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां मठिया पंचायत के वार्ड संख्या छह में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कई लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्थानीय दुकानदार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान मदन साह के रूप में की गई है. घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

मदन साह को डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, घायलों का इलाज जारी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात मदन साह अपनी दुकान के समीप थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें और वहां मौजूद अन्य लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मदन साह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मदन साह को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उत्तेजित लोगों को शांत कराकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है. मदन साह की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे के बाद से पूरे मठिया गांव में मातमी सन्नाटा और शोक का माहौल बना हुआ है.

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन