Bettiah: रजिस्ट्रार के ठिकानों पर छापेमारी, EOU की रेड के बाद पुराने कारनामे आए सामने

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News west champaran bettiah registrar amarendra kumar eou raid illegal land

EOU पटना

Bettiah News: आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू के निशाने पर आए अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार का बेतिया कार्यकाल भी विवादित रहा था. उन पर रोक सूची वाली जमीनों की अवैध रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप लगे थे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: सुपौल के अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इस कार्रवाई के साथ ही अमरेंद्र कुमार के पुराने कारनामे भी अब चर्चा में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि जब वे बेतिया में पदस्थापित थे, तब भी उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा था और उनके कामकाज के तरीके पर कई गंभीर सवाल उठे थे

रोक सूची वाली जमीन की रजिस्ट्री का आरोप

सूत्रों के अनुसार, बेतिया में पदस्थापना के दौरान अमरेंद्र कुमार पर रोक सूची (प्रोहिबिटेड लिस्ट) में शामिल जमीनों की रजिस्ट्री करने के गंभीर आरोप लगे थे. उस समय भी जमीनों की खरीद-बिक्री में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की चर्चाएं जोरों पर थीं. आरोप था कि नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित जमीनों का निबंधन किया गया. हालांकि, उन आरोपों पर उस समय कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई और बाद में उनका स्थानांतरण कर दिया गया.

12 अवैध रजिस्ट्री का हुआ था खुलासा

उनके कार्यकाल के दौरान बेतिया में करीब 12 अवैध रजिस्ट्री के मामलों का खुलासा हुआ था. सूत्रों का मानना है कि यदि उस समय इन मामलों की गंभीरता से जांच की गई होती, तो उनके भ्रष्टाचार और कार्यकलापों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता था. अब ईओयू की छापेमारी के बाद पुराने मामलों की परतें भी फिर से खुलने लगी हैं. जांच एजेंसियां अब उनके बेतिया और अन्य जगहों पर रहे कार्यकाल के दौरान हुए निबंधन कार्यों को भी रडार पर ले सकती हैं.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन