बगहा: खाद की किल्लत से बढ़े दलाल, डीएम और वाल्मीकिनगर थाना तक पहुंची शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News urea fertilizer shortage black marketing sharma traders farmers complaint

यूरिया उर्वरक की प्रतिकात्मक तस्वीर

Bettiah News: यूरिया खाद की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है. लक्ष्मीपुर चौक पर ₹266 की सरकारी यूरिया 500 रूपया में बेचने का आरोप लगाते हुए किसानों ने वीडियो साक्ष्य के साथ बीएओ से कार्रवाई की गुहार लगाई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: बगहा अनुमंडल क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान त्रस्त हैं. किसान खाद के लिए विभिन्न गोदामों और उर्वरक दुकानों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है. इस बीच कई उर्वरक विक्रेताओं पर कालाबाजारी और जमाखोरी के गंभीर आरोप लगने लगे हैं. प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है.

कालाबाजारी का आरोप, दलालों के जरिए बिक रही खाद

ताजा मामला बगहा-दो प्रखंड के पंचायत राज लक्ष्मीपुर-रमपुरवा स्थित लक्ष्मीपुर चौक का है. यहां के एक उर्वरक विक्रेता पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. दर्जनों किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) अभिषेक कुमार को आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि एसडीएम बगहा, डीएम बेतिया, जिला कृषि पदाधिकारी और वाल्मीकिनगर थाना को भी भेजी गई है. किसानों का आरोप है कि सरकारी निर्धारित दर 266.50 रूपये  प्रति बोरी वाली यूरिया खाद को दलालों के माध्यम से 470 से 500 रूपया तक में बेचा जा रहा है.

ब्लैक में बेची जा रही यूरिया, किसानों ने बनाया वीडियो

जितेश कुमार सिंह, अनमोल कुमार और विनोद यादव समेत करीब दो दर्जन किसानों के हस्ताक्षर वाले आवेदन में कहा गया है कि आम किसानों को खाद स्टॉक में नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है. वहीं, सुबह और शाम के समय गुप्त रूप से अधिक कीमत पर यूरिया बेची जाती है. किसानों ने दावा किया कि 14 मई की सुबह करीब छह बजे दुकान संचालक को ब्लैक में यूरिया बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसका वीडियो और फोटो साक्ष्य के रूप में जांच के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन