Bettiah: आंधी-बारिश से 6 बिजली टावर ध्वस्त, गंडक पार 16 घंटे से नहीं है लाइट

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News thakraha grid tower collapse storm power outage west champaran

गंडक पार दियर इलाके में गिरे बिजली के पोल

Bettiah News: बेतिया में भीषण आंधी से छह टावर गिरने के कारण 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. हजारों लोग अंधेरे में हैं. बिजली विभाग मरम्मत में जुटा है और जल्द बहाली का आश्वासन दिया जा रहा है. पढे़ं पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Bettiah News: बुधवार रात आई भीषण आंधी ने पश्चिम चंपारण जिले में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया. बेतिया से ठकराहा पावर ग्रिड के बीच 1.20 लाख केवीए सप्लाई वाले छह टावर पोल गिरकर जमींदोज हो गए. इस कारण गंडक पार के दियारा क्षेत्र में करीब 16 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. हजारों उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.

132 केवी ट्रांसमिशन लाइन को भारी क्षति 

ग्रिड डिविजन के सहायक अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के कई टावर क्षतिग्रस्त हुए हैं. टावर नंबर 79, 83 और 84 सहित आधा दर्जन टावर गिर गए हैं. इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है.

बिजली बहाल के लिए प्रयास जारी

अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 में भी इसी तरह के तूफान से भारी नुकसान हुआ था. फिलहाल विभागीय टीम नुकसान का आकलन कर रही है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

पश्चिम चंपारण से रवि रंक की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Bettiah: गोरखपुर के लिए नहीं है सीधी ट्रेन, चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन