Bettiah News: निजी स्कूलों में भी होगी मुफ्त पढ़ाई, डीपीओ ने जारी किया आदेश

Published by :Purushottam Kumar
Published at :08 May 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah News-rte-private-school-admission-gyandeep-portal-last-date-may-21

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah News: बेतिया में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त नामांकन के तीसरे चरण की सूची जारी हो गई है. ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से चयनित 417 बच्चे 21 मई तक दाखिला ले सकेंगे. डीपीओ ने सभी बीईओ को प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के निजी स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से तीसरे चरण की सूची जारी कर दी गई है. इसमें चयनित 417 गरीब और वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन 6 मई से शुरू हो चुका है, जो आगामी 21 मई 2026 तक चलेगा.

1980 बच्चों का हुआ है चयन

समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ गार्गी कुमारी ने बताया कि जिले के कुल 498 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में तीन चरणों में अब तक 1,980 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है. प्रथम दो चरणों में चयनित 2,563 छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 से 30 अप्रैल तक किया गया था, जिसका स्कूल आवंटन 5 मई को ही पूरा कर लिया गया है.

ज्ञानदीप पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ‘ज्ञानदीप आरटीई पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन संचालित हो रही है. डीपीओ ने बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय-सारणी के भीतर प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि जिन बच्चों का चयन तीसरे चरण में हुआ है, उन्हें आवंटित स्कूलों में जाकर 21 मई तक अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

पश्चिम चंपारण के बच्चों को बड़ी राहत

इस पहल से पश्चिम चंपारण जिले के कमजोर वर्ग के सैकड़ों बच्चों को नामी निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा. सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत निजी स्कूलों को अपनी 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों का नामांकन लेना अनिवार्य है. इसके लिए सत्यापन और पंजीकरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है.

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन