Bettiah News: गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं पर डबल मार, ऑनलाइन भुगतान सेवा बाधित

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News north-bihar-power-suvidha-app-down-smart-meter-recharge-ntercity-social-media-campaign

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: उत्तर बिहार में बिजली कंपनी का “सुविधा” ऐप 5 मई से तकनीकी खराबी के कारण बंद है. स्मार्ट मीटर रिचार्ज और नए कनेक्शन की प्रक्रिया बाधित होने से लाखों उपभोक्ता परेशान हैं. विभाग के अनुसार 20 मई तक ऐप अपडेट हो जाएगा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का बहुचर्चित “सुविधा” ऐप पिछले 5 मई से तकनीकी खराबी के कारण पूरी तरह ठप पड़ा है. ऐप के काम नहीं करने से पश्चिम चंपारण समेत पूरे उत्तर बिहार के लाखों बिजली उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रिव्नियू मैनेजमेंट सिस्टम (RMS) में आई इस खराबी के कारण न तो बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान हो पा रहा है और न ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज हो रहे हैं. भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को कनेक्शन कटने का डर सता रहा है.

नए कनेक्शन और सुधार के आवेदन भी लटके

ऐप के बंद होने का असर केवल बिल भुगतान तक ही सीमित नहीं है. नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं की प्रक्रिया पिछले एक सप्ताह से बीच में ही अटकी हुई है. इसके अलावा लोड बढ़ाने, नाम सुधारने या अन्य सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले लोग भी परेशान हैं. ऐप खोलने पर ‘टेक्निकल एरर’ या ‘सर्वर डाउन’ का संदेश मिल रहा है, जिससे सरकारी सिस्टम और उपभोक्ताओं के बीच संवाद पूरी तरह बाधित है.

20 मई तक सुचारू होने की संभावना

सदर आपूर्ति डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार ऐप को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए अपडेट किया जा रहा है. इसी अपडेशन प्रक्रिया के कारण तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगामी 17 से 20 मई के बीच ऐप के पूरी तरह अपडेट होकर सुचारू रूप से काम करने की संभावना है. हालांकि, चालू सप्ताह के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

गर्मी के मौसम में बढ़ी उपभोक्ताओं की बेचैनी

बढ़ोत्तरी और कड़ाके की गर्मी के बीच डिजिटल सेवाओं के ठप होने से आम जनता में भारी आक्रोश है. स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को डर है कि रिचार्ज खत्म होने पर उनकी बिजली गुल हो सकती है. वहीं, बिजली कर्मियों के लिए भी राजस्व वसूली और डेटा मैनेजमेंट की चुनौती खड़ी हो गई है. विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन