बेतिया: नगर निगम में स्थाई समिति चुनाव से पहले पार्षदों के बीच जोड़तोड़ तेज, वोटिंग कल

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News nagar-nigam-sthayi-samiti-election-political-heated-up

बेतिया नगर निगम

Bettiah News: बेतिया नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सात सदस्यीय समिति के लिए पार्षदों में गोलबंदी जारी है. 30 मई को मतदान, मतगणना और परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाएंगे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से मधुकर मिश्रा की रिपोर्ट

Bettiah News: बेतिया नगर निगम में सशक्त स्थाई समिति के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. शनिवार 30 मई को होने वाले इस चुनाव में सात सदस्यीय समिति के गठन के लिए पार्षदों के बीच जोरदार गोलबंदी चल रही है. निगम की राजनीति में इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि समिति को नगर निगम की “मिनी कैबिनेट” कहा जाता है. इसी समिति के जरिए निगम के कई बड़े प्रशासनिक और वित्तीय फैसले लिए जाते हैं. चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच लगातार बैठकें और समर्थन जुटाने का दौर जारी है.

एक ही दिन में पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव के लिए जिला परिषद सभागार को मतदान स्थल बनाया गया है. सुबह 8 बजे से नामांकन, मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) तरनजोत सिंह ने पहले ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी थी, जिसके बाद निगम की राजनीति में सरगर्मी और बढ़ गई है.

सात पार्षदों ने ठोकी दावेदारी

अब तक सात पार्षदों ने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है. इनमें वार्ड 03 के सहमत अली, वार्ड 08 के कुणाल राज, वार्ड 27 के इंद्रजीत यादव, वार्ड 18 की सविता देवी, वार्ड 33 की ऋतुल प्रिया, वार्ड 25 की रूही सिंह और वार्ड 23 के राजकुमार शामिल हैं. हालांकि अभी और भी उम्मीदवारों के मैदान में आने की संभावना जताई जा रही है.

समर्थन जुटाने में जुटे पार्षद

चुनाव को लेकर पार्षद लगातार अपने समर्थकों से संपर्क साध रहे हैं. फोन कॉल, व्यक्तिगत मुलाकात और रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समिति में जगह बनाने के लिए आखिरी समय तक जोड़-तोड़ की राजनीति देखने को मिल सकती है. फिलहाल पूरे शहर की नजर इस चुनावी मुकाबले पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन