बेतिया: पीएम पोषण योजना में बकाया भुगतान के नाम पर उगाही करने वालों पर होगी एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News Mdm dpo strict order against illegal extortion pm poshan yojana fir

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: पीएम पोषण योजना के पुराने बकाया भुगतान के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी. डीपीओ कुमकुम पाठक ने कड़ा आदेश जारी करते हुए शिकायत के लिए डीपीएम का नंबर और ईमेल आईडी सार्वजनिक किया है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण से एक बड़ी खबर सामने आई है. पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) मद में वर्षों पुराने लंबित भुगतान और अनुग्रह अनुदान दिलाने के नाम पर जिलाभर में की जा रही अवैध उगाही की शिकायतों को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है. एमडीएम की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमकुम पाठक ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्यालय आदेश जारी किया है.

डिमांड राशि के नाम पर वसूली का भ्रामक प्रचार, डीपीओ ने दी चेतावनी

डीपीओ कुमकुम पाठक ने स्पष्ट किया है कि कुछ असामाजिक और कतिपय तत्वों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि जिला कार्यालय में ‘डिमांड राशि’ का कुछ प्रतिशत देने के बाद ही निदेशालय स्तर से भुगतान भेजा जाएगा. उन्होंने इस बात को पूरी तरह निराधार, मिथ्या और विभागीय छवि को धूमिल करने वाला बताया है. डीपीओ ने कड़ा निर्देश दिया है कि यदि इस प्रकार के किसी भी भ्रष्टाचार, दलाली या अवैध मांग से संबंधित प्रमाण मिलते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और सीधे प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी.

शिकायत के लिए डीपीएम का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए डीपीओ ने पीएम पोषण योजना के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) विनीत कुमार का मोबाइल नंबर 8521248551 और जिला कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] को सार्वजनिक किया है. उन्होंने सभी प्रखंड साधनसेवियों, विद्यालय प्रधानों और योजना से जुड़े कर्मियों को ऐसे बिचौलियों से सतर्क रहने तथा अवैध मांग किए जाने पर तुरंत साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज कराने की अपील की है.

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन