Bettiah News: नरकटिया में अवैध चिरान मशीन जब्त, संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News mainatand-purushottampur-illegal-sawmill-seized-forest-department-raid-narkatiya

अवैध चिरान मशीन को खोलते हुए

Bettiah News: मैनाटाड़ अंतर्गत नरकटिया गांव में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे चिरान मशीन को जब्त किया है. रेंजर ने संचालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटिया गांव में चल रहे अवैध रूप से चिरान मशीन को वन विभाग और पुरुषोत्तमपुर थाने की पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को जब्त किया गया है. रामनगर वन क्षेत्र के फॉरेस्टर विजय प्रसाद ने बताया कि पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नरकटिया गांव में अवैध तरीके से चिरान मशीन को संचालित होने की सूचना मिली थी. इसके आलोक में पुरुषोत्तमपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान मशीन जब्त

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान चिरान में प्रयुक्त मशीन को उखाड़ कर जब्त किया गया है. जब्त चिरान मशीन को वन विभाग कार्यालय में ले जाया जायेगा. इस मामले में संचालक पर वन विभाग कार्रवाई करेगा. रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि अवैध तरीके से चलने वाले चिरान मशीन संचालक पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी के दौरान पुरुषोत्तमपुर पुलिस के पदाधिकारी और जवान के अलावा वनपाल आशीष कुमार, विक्की कुमार आदि शामिल रहे.

इलाके में अवैध आरा मिलों का जाल

उल्लेखनीय है कि पुरूषोत्तमपुर, इनरवा और मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अवैध तरीके से चिरान मशीन चलाये जा रहे हैं. वन विभाग और स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं होने से अवैध चिरान संचालकों के हौसले बुलंद हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अवैध मिलों के कारण क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है.

बोेतिया के मैनाटाड़ से रंजीत कुमार पटेल की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन