बेतिया: बाइक की EMI बनी मौत की वजह, विवाहिता की हत्या से फैली सनसनी

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News laukaria-married-woman-murder-dowry-bike-installment-case

प्रतीकात्मक फोटो

Bettiah News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है. मायके वालों ने बाइक की किस्त के विवाद में हत्या की बात कही है. घटना के बाद ससुराल पक्ष छह माह के बच्चे को लेकर फरार बताया जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से आलोक अगस्टीन की रिपोर्ट

Bettiah News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित लौकरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका की पहचान 20 वर्षीय दिपावली देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बाइक की किस्त को लेकर विवाद का आरोप

मृतका की मां पूनम देवी, जो मझौलिया थाना क्षेत्र के बसड़ा गांव की रहने वाली हैं, ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी बेटी की शादी लौकरिया निवासी सितम साह के पुत्र सागर से हुई थी. शादी में लड़के वालों की मांग के अनुसार सामान दिया गया था. इसके बावजूद उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का आरोप है कि शादी के समय स्प्लेंडर बाइक ईएमआई पर दी गई थी. बाइक की दो किस्तें बाकी थीं, जिसका भुगतान मायके पक्ष की ओर से किया जा रहा था. इसी रकम को लेकर विवाद बढ़ा और दिपावली की हत्या कर दी गई.

छह माह के बच्चे के साथ फरार हुए ससुराल वाले

मृतका की मां ने बताया कि गुरुवार रात घटना की सूचना मिलने के बाद वे बेटी के ससुराल पहुंचीं, जहां दिपावली का शव पड़ा हुआ था. आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग दिपावली के छह माह के बच्चे को लेकर फरार हो गए.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मायके वालों ने ही पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन