मैट्रिक पास युवाओं को मिलेगी 2 लाख की सैलरी, विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah News: बिहार के मैट्रिक पास युवाओं के लिए इजरायल में नौकरी का सुनहरा मौका. 3500 पदों पर निकली भर्ती में मिलेगी 1.99 लाख रुपये महीना सैलरी. बेतिया जिला नियोजनालय में 20 मई तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका, इजरायल में 3500 पदों पर भर्ती, 1.99 लाख रुपये मिलेगी सैलरी,विदेश में नौकरी करने का सपना देखने वाले बिहार के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो के माध्यम से इजरायल में ‘होम बेस्ड केयरगिवर’ के पदों पर बंपर बहाली निकाली गई है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 1,99,770 रुपये का भारी-भरकम वेतन दिया जाएगा.

20 मई तक आवेदन का मौका

पश्चिम चंपारण की जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि कुल 3500 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक जिला नियोजनालय, बेतिया में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया किसी भी कार्य दिवस को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी.

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बेहद सरल रखी गई है. केवल मैट्रिक पास युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदन के समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, अनुभव प्रमाण पत्र और सभी शैक्षणिक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है.बेतिया जिला नियोजनालय में इस भर्ती को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. नियोजन विभाग ने योग्य उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं.

बेतिया से गणेश वर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन