बेतिया: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

इलाजरत घायल पुलिसकर्मी
Bettiah News: जीएमसीएच हॉस्पिटल रोड में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला हो गया. पथराव और धक्का-मुक्की में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई. पढे़ं पूरी खबर…
बेतिया से आलोक अगस्टीन की रिपोर्ट
Bettiah News: जीएमसीएच मेडिकल कॉलेज रोड स्थित हॉस्पिटल रोड में शनिवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम पर अचानक हमला हो गया. कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और फिर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए. इस घटना में कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मी घायल हो गए.
अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम
जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल रोड में अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी. शुरुआत में कार्रवाई सामान्य तरीके से चल रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.
देखते ही देखते बिगड़ गया माहौल
पहले निगम कर्मियों और अतिक्रमणकारियों के बीच बहस हुई. इसके बाद मामला अचानक हिंसक हो गया. आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
हमले में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. नगर निगम कर्मी जुलुम साह और एक महिला पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. पुलिस उपद्रव करने वालों की पहचान में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
हमलावरों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










