ePaper

Bettiah News: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की चाकू गोदकर हत्या, एक हिरासत में

Updated at : 15 Nov 2024 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah News

Bettiah News: कुछ बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. घटना के एक दिन बाद उसकी बड़ी बहन की शादी है. मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया में कुछ बदमाशों ने एक युवक की हत्या उसके बहन की शादी से एक दिन पहले कर दी है. बदमाशों ने युवक की चाकू गोदकर हत्या की है. हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पूरा मामला जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र के खलवा गहरी गांव की है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. 

गांव के ही युवकों ने की हत्या

बता दें, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान खलवा गहरी गांव निवासी रसुल अंसारी के बेटे अब्दुल खालिद के रूप में की गई है. सदर एसडीपीओ टू रजनीशकांत प्रियदर्शी ने मामले को लेकर बताया कि गुरुवार रात युवक के गांव के ही कुछ युवकों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या की है. मामले में सदरे आलम नाम के एक युवक को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के परिजनों की तरफ से आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Bagaha News: त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रैक्टर से टकराई, 9 घायल

मिलाद के दिन हुई घटना

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की बड़ी बहन की शादी आज शुक्रवार को होने वाली है. गुरुवार को मिलाद था. अपनी बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था मृतक. इसी बीच कुछ बदमाशों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. परिजन आनन-फानन में खालिक को लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन