Bettiah News: 13 मई तक जारी रहेगी बिजली की समस्या, जानें कल कहां-कहां बंद रहेगी पावर सप्लाई

Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

बिजली के खंभे

Bettiah News: बेतिया में सड़क चौड़ीकरण के कारण 6 मई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बसवरिया, जयप्रकाश नगर और नौरंगाबाग फीडर दो समेत कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी. यह समस्या 13 मई तक जारी रह सकती है. जानें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया वासियों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आप बसवरिया, जयप्रकाश नगर या नौरंगाबाग फीडर दो के आसपास रहते हैं, तो 6 मई को आपको बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है. सड़क निर्माण के कारण बिजली विभाग को यह कदम उठाना पड़ रहा है.

इन इलाकों में कटी रहेगी बिजली

जानकारी के मुताबिक, 6 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के बसवरिया, आईआईटी, जयप्रकाश नगर, बरवत परसराईन समेत नौरंगाबाग फीडर दो के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. बिजली आपूर्ति के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि नौरंगा बाग पावर सब स्टेशन के फीडर दो क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. पथ निर्माण विभाग के अनुरोध पर जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह शटडाउन लिया गया है.

13 मई तक जारी रहेगी कटौती

यह समस्या सिर्फ एक दिन की नहीं है, बल्कि 13 मई तक यह परेशानी बनी रह सकती है. इसलिए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी की टंकी भरने, कपड़े प्रेस करने या वाशिंग मशीन चलाने जैसे अपने जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें. दोपहर 3 बजे के बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन