बकरीद पर नरकटियागंज की ईदगाहों में उमड़ी भीड़, मुल्क की तरक्की की दुआ

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News bakrid-namaz-peace-brotherhood-prayer

बकरीद की नमाज अदा करते लोग

Bettiah News: नरकटियागंज में बकरीद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाया गया. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-शांति और तरक्की की दुआ मांगी. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: नरकटियागंज और आसपास के इलाकों में गुरुवार को बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व तरक्की की दुआ मांगी.

ईदगाहों में जुटे बड़ी संख्या में अकीदतमंद

शहर के मुख्य मार्ग स्थित ईदगाह समेत नंदपुर, दिउलिया, पिपरा, हरदिया चौक और धूमनगर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की. ईदगाह मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल्ला कासमी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना नरकटियागंज

इमाम ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का देश है, जहां सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं. नरकटियागंज की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से प्रेम और एकता की पहचान रही है. लोगों ने भी इस संदेश को अपनाते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाया.

मेले में बच्चों ने उठाया आनंद

ईदगाहों के आसपास लगे मेलों में बच्चों और युवाओं की खूब भीड़ देखने को मिली. बच्चों ने खिलौने, मिठाइयां और अन्य सामान खरीदे. पूरे दिन बाजारों और चौक-चौराहों पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अधिकारियों ने लगातार गश्ती कर हालात पर नजर बनाए रखी. इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी क्षेत्र में सक्रिय दिखे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन