Bettiah News: पूर्व सीओ पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकी

Updated:
विज्ञापन
राणा रणधीर बने विधानसभा सचेतक ,क्षेत्र में हर्ष फ़ोटो-राणा रणधीर की तस्वीर पकडीदयाल -मधुबन विधायक सह पूर्व मंत्री राणा रंधीर को विधानसभा मे सत्तारूढ गठबंधन के संचेतक बनाए गए है.इनके मनोनयन पर क्षेत्र मे खुशी का माहौल है.अ पने मनोनयन पर पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री,राष्टीय अध्यक्ष नितीन नवीन,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के पति अभार व्यक्त किया है.साथ ही उनलोगो के द्वारा किए गये विश्वास पर खडे उतरने का वादा भी किया है.विदित हो की विधानसभा मे संसदीय कार्या को संपादन सहज हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने ग्यारह सदस्यीय कमीटि का गठन किया है.जिसमे एक मुख्य सचेतक,एक उप मुख्य सचेतक एव नौ सचेतक बनाए गये है.उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालो की भीड लगने लग गयी.बधाई देने वालो मे पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार,विधायक सचिन्द्र सिह,विधायक श्याम बाबू प्रसाद,पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिह,विहिप नेता रणवीर सिह,विजय कुमार सिंह,संतोष कुमार सिंह,पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिह,उमेश सिह,प्रमानंद जयसवाल,मनोज जयसवाल,अनिल प्रसाद सहित सैकडो शामिल है.

राणा रणधीर बने विधानसभा सचेतक ,क्षेत्र में हर्ष फ़ोटो-राणा रणधीर की तस्वीर पकडीदयाल -मधुबन विधायक सह पूर्व मंत्री राणा रंधीर को विधानसभा मे सत्तारूढ गठबंधन के संचेतक बनाए गए है.इनके मनोनयन पर क्षेत्र मे खुशी का माहौल है.अ पने मनोनयन पर पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री,राष्टीय अध्यक्ष नितीन नवीन,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय […]

Bettiah News: बगहा-2 के तत्कालीन सीओ निखिल कुमार के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है. जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय की सुनवाई और डीसीएलआर की जांच रिपोर्ट के बाद उनके विरुद्ध ‘प्रपत्र क’ गठित किया गया है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: बगहा-2 के तत्कालीन अंचलाधिकारी (सीओ) निखिल कुमार के विरुद्ध गंभीर आरोपों के मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उनके खिलाफ ‘प्रपत्र क’ गठित करते हुए संबंधित प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से जिला स्थापना उपसमाहर्ता को भेज दिया गया है.

जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सुनवाई के बाद तेज हुई कार्रवाई

यह मामला जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंचने के बाद कार्रवाई में तेजी आई है. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह एडीएम अनिल कुमार सिन्हा ने परिवादी रवि प्रकाश चौधरी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत पर सुनवाई की. इस परिवाद में तत्कालीन बगहा-दो सीओ के कार्यों और आचरण को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे.

डीसीएलआर की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रपत्र-क तैयार

इस मामले की सुनवाई निर्धारित 60 कार्य दिवसों की अवधि के भीतर चार अलग-अलग तिथियों पर की गई. इस दौरान बगहा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) ने जांच से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. प्रारंभिक चरण में समय पर साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में परिवादी ने आवश्यक दस्तावेज जमा किए, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया. डीसीएलआर ने जांच के उपरांत तत्कालीन सीओ निखिल कुमार के विरुद्ध ‘प्रपत्र क’ तैयार कर बगहा एसडीएम के माध्यम से आगे बढ़ा दिया है.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन