सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, कई जिलों से चलेगी विशेष ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah News: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे 17 जून को 14 परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाएगा. बेतिया से हाजीपुर और पाटलिपुत्र के लिए भी विशेष ट्रेनें संचालित होंगी, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की 17 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 14 परीक्षा विशेष ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की है. अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार के विभिन्न जिलों से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

बेतिया से हाजीपुर और पाटलिपुत्र के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

रेलवे के अनुसार बेतिया-हाजीपुर परीक्षा विशेष ट्रेन दोपहर 1 बजे तथा बेतिया-पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 6 बजे रवाना होगी. दोनों ट्रेनों का ठहराव बापूधाम मोतिहारी, चकिया और मुजफ्फरपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा. पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन हाजीपुर और सोनपुर स्टेशन पर भी रुकेगी.

कई जिलों से होगा विशेष ट्रेनों का संचालन

समस्तीपुर मंडल की ओर से जारी सूची के अनुसार मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया कोर्ट, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित अन्य जिलों से भी परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों के संचालन से अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा.

रेलवे ने समय से स्टेशन पहुंचने की अपील की

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने, वैध टिकट लेकर यात्रा करने तथा रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. परीक्षा दिवस पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है.

प्रमुख परीक्षा विशेष ट्रेनें

  • बेतिया – हाजीपुर (दोपहर 1:00 बजे)
  • बेतिया – पाटलिपुत्र (शाम 6:00 बजे)
  • दौरम मधेपुरा – हाजीपुर
  • मधुबनी – सोनपुर
  • मधुबनी – सिवान
  • मुजफ्फरपुर – पाटलिपुत्र
  • मुजफ्फरपुर – हाजीपुर
  • समस्तीपुर – पाटलिपुत्र
  • समस्तीपुर – हाजीपुर
  • सहरसा – सिवान
  • सीतामढ़ी – हाजीपुर
  • पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र
  • सुपौल – देवघर
  • बापूधाम मोतिहारी – मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन