Bettiah Mandi Bhav: सब्जियों के दाम में आई गिरावट, आम लोगों को मिली भारी राहत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Market Up datemuzaffarpur-mandi-bhav-gold-silver-price-17-may

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah Mandi Bhav: बेतिया की मंडियों में 23 मई (शनिवार) को हरी सब्जियों के दाम गिरने से आम लोगों को भारी राहत मिली है. मीना बाजार और बाजार समिति में आलू, प्याज, टमाटर, दाल, मसाले और अनाज के थोक एवं खुदरा रेट यहाँ चेक करें…

विज्ञापन

Bettiah Mandi Bhav: बेतिया की मंडियों में 23 मई, शनिवार को कई सब्जियों के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. खासकर भिंडी, परवल, कटहल और नेनुआ जैसी हरी सब्जियां काफी सस्ती हुई हैं. बाजार समिति और मीना बाजार में थोक कीमतों में कमी का असर खुदरा बाजार पर भी साफ दिख रहा है. व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय आवक बढ़ने और मौसम अनुकूल रहने से कीमतों में नरमी आई है. आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है.

यहाँ देखें बेतिया में सब्जियों, किराना सामान और अनाज के ताजा भाव:

सब्जी बाजार भाव (थोक और खुदरा)
हरी सब्जियों और आलू-प्याज के रेट आज इस प्रकार हैं:

  • आलू: थोक में 700 से 800 रुपए और खुदरा में 1000 से 1100 रुपए प्रति क्विंटल.
  • प्याज: 1500 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल.
  • लहसुन: 5000 रुपए प्रति क्विंटल.
  • भिंडी: थोक 12 रुपये और खुदरा 15-20 रुपये किलो.
  • परवल: थोक 14 रुपये और खुदरा 20 रुपए किलो.
  • कटहल: थोक 10 रुपये और खुदरा 25-30 रुपये किलो.
  • टमाटर: थोक 25 रुपये और खुदरा 30-40 रुपये किलो.
  • बैंगन: थोक 15 रुपये और खुदरा 30-40 रुपये किलो.
  • नेनुआ (खुदरा): 15-20 रुपये किलो.
  • बंद गोभी (थोक): 20 रुपये किलो.
  • शिमला मिर्च: 25 रुपये किलो.

मीना बाजार: किराना, दाल और मसाले
किराना बाजार में दैनिक राशन का रेट कुछ इस तरह है:

  • खाद्य तेल: सरसों तेल 140 से 190 रुपए प्रति किलो.
  • दालें: अरहर 120-140 रुपए, उड़द 105-115 रुपए, मूंग 95-105 रुपए, मसूर 60-80 रुपए और चना दाल 70-72 रुपए प्रति किलो.
  • मसाले: हल्दी 145-180 रुपए, काली मिर्च 730-760 रुपए, लाल मिर्च 170-225 रुपए, जीरा 200-275 रुपए और धनिया 125-155 रुपए प्रति किलो.
  • अन्य: चना 64-70 रुपए किलो और चीनी 4550-4650 रुपए प्रति क्विंटल.

बाजार समिति: अनाज और गेहूं का भाव (प्रति क्विंटल)
थोक बाजार में आज अनाज की दरें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • गेहूं: 2500 से 2800 रुपए.
  • आटा: 3200 से 3400 रुपए.
  • चावल: 3000 से 10000 रुपए.
  • धान: ग्रेड-1 (2300 से 2600 रुपए) और ग्रेड-2 (2000 से 2200 रुपए).
विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन