Bagaha News: करंट की चपेट में आया मिस्त्री, परिजनों में मचा कोहराम

Published by : Purushottam Kumar Updated At : 16 May 2026 7:17 PM

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज में जुटी डॉक्टरों की टीम

Bagaha News: बाल्मीकि नगर के तीन आरडी चौक के पास स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे वेल्डिंग का काम करने के दौरान करंट लगने से लेथ मिस्त्री कमलेश श्रीवास्तव की मौत हो गई. अस्पताल लाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bagaha News: तीन आरडी चौक के समीप शनिवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहाँ एक स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे काम करने के दौरान करंट लगने से एक लेथ मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान लव कुश घाट निवासी कमलेश श्रीवास्तव (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाल्मीकि नगर पहुँचाया.

डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बच सकी जान

अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. के.बी.एन. सिंह, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार और डॉ. विकास कुमार की टीम ने मिस्त्री को बचाने का काफी प्रयास किया. डॉक्टरों की टीम के अथक प्रयास के बाद भी मरीज रिकवर नहीं हो पाया. इस बाबत डॉ. सिंह ने बताया कि करंट का झटका इतना तेज था कि अस्पताल पहुँचने से पूर्व ही मरीज की मृत्यु हो चुकी थी.

कार के नीचे वेल्डिंग करते समय हुआ हादसा

बताते चलें कि कमलेश तीन आरडी चौक के पास अपनी एक हवा दुकान चलाते थे, जिसमें लेथ मशीन और टायर पंचर बनाने का कार्य किया जाता था. संभवतः कार के नीचे वेल्डिंग करने के दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गए. वह अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से परिवार पर अचानक रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. परिजनों ने मृत्यु के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और दाह संस्कार के लिए शव को अपने घर ले गए.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन