Bagha News: सिलेंडर न मिलने से रुकी रसोई की रफ्तार, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News-hp-gas-cylinder-shortage-protest-patilar-road-blockade-update

प्रदर्शन करते हुए आम जन

Bgaha News: बगहा के पतिलार में गैस सिलेंडर की किल्लत से नाराज उपभोक्ताओं ने मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. चौतरवा पुलिस और एजेंसी प्रबंधन के आश्वासन के बाद करीब 25 मिनट बाद जाम हटाया जा सका. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bagha News: प्रखंड क्षेत्र के पतिलार में बुधवार को गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. बाबा भोलेश्वर एचपी गैस एजेंसी वितरण केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर दर्जनों उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आपूर्ति में अनियमितता और लंबे समय से सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने करीब 25 मिनट तक सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

एजेंसी के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे कई दिनों से गैस के लिए एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है. खासकर महिलाओं को रसोई चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की.

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और एजेंसी प्रबंधन से बात की. प्रबंधन द्वारा जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के आश्वासन मिलने के बाद उपभोक्ताओं ने जाम समाप्त किया. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं एजेंसी ने जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया है.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन