बगहा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, डीआईजी और एसपी ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन

योग करते एसएसबी के डीआजी, एसपी व अन्य

bagaha yoga day celebration: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बगहा में एसएसबी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में "योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम के साथ आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तनावमुक्त रहने का संदेश दिया गया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्र प्रकाश आर्य की रिपोर्ट

bagaha yoga day celebration: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे बगहा क्षेत्र में योग को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं ने योग शिविर आयोजित कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों की धूम रही.

एसएसबी मुख्यालय में डीआईजी और एसपी ने किया योग

मंगलपुर स्थित एसएसबी 21वीं बटालियन मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसएसबी डीआईजी हरि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीएम चांदनी कुमारी, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. दो घंटे तक चले इस सत्र में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया. डीआईजी हरि प्रकाश और कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत ने जवानों के साथ योग कर फिटनेस एवं अनुशासन का संदेश दिया. वहीं, बगहा दो स्थित एसएसबी 65वीं वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में जवानों ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया.

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” का मिला संदेश

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ आयु के लिए योग) निर्धारित की गई है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की पद्धति है. नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति भावनात्मक रूप से सशक्त बनता है. बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में भी न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. वक्ताओं ने आधुनिक जीवनशैली में योग को अनिवार्य बताते हुए कहा कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन