मुहर्रम को लेकर सुरक्षा पुख्ता, संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल
प्रतीकात्मक तस्वीर
bagaha police muharram alert: एसपी राजेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, जुलूस मार्गों के सत्यापन और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.जानिए पूरी खबर…
बगहा से चंद्र प्रकाश आर्य की रिपोर्ट
आपके शहर में
bagaha police muharram alert: पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में बगहा एसडीपीओ निहार भूषण, रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, पुलिस निरीक्षक तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करना और आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता करना था.
मुहर्रम पर असामाजिक तत्वों और अफवाहों पर रहेगी पैनी नजर
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसपी ने विशेष निर्देश दिए. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों की पहचान करने, जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा. एसपी राजेश कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
लंबित मामलों के निष्पादन और गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंटों के तामिला और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. इसके साथ ही उन्होंने जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों का त्वरित निपटारा करने तथा पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया. एसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए