ePaper

बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 43 वारंटों का किया निष्पादन

Updated at : 05 May 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 43 वारंटों का किया निष्पादन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विधि व्यवस्था के साथ अमन चैन व शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस ने विगत 24 घंटे के अंदर सघन वाहन जांच में 1 लाख 16 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विधि व्यवस्था के साथ अमन चैन व शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस ने विगत 24 घंटे के अंदर सघन वाहन जांच में 1 लाख 16 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया है. वही दूसरी ओर विभिन्न कांड में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी ने बताया कि बगहा थाना द्वारा वारंट में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पटखौली थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. नौरंगिया थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. धनहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा शराब के कांड में 1 एवं वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. महिला थाना द्वारा एससी-एसटी के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. ठकराहा थाना द्वारा मिट्टी लदा हुआ ट्रॉली सहित दो ट्रैक्टर जब्त किया गया है. इस प्रकार पुलिस ने कुल 43 वारंटों का निष्पादन किया है. जिसमें 14 जमानतीय एवं 29 अजमानतीय शामिल है. वहीं दूसरी ओर ने अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच के क्रम में बगहा थाना द्वारा 10 हजार, पटखौली थाना द्वारा 6500, भैरोगंज थाना द्वारा 12 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 11 हजार, नदी थाना द्वारा 12 हजार, भितहा थाना द्वारा 7 हजार, रामनगर थाना द्वारा 16 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 9 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3 हजार, चिउटाहा थाना द्वारा 5 हजार, यातायात थाना द्वारा 25 हजार समेत कुल 1 लाख 16 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन