Bagaha News: जब एसपी की कुर्सी पर बैठीं आठवीं की छात्रा अमृता, सुनी फरियादियों की समस्याएं

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 13 May 2026 5:39 PM

विज्ञापन

एसपी की कुर्सी पर बैठीं आठवीं की छात्रा

Bagaha News: बगहा में आठवीं की छात्रा अमृता का आईपीएस बनने का सपना सच करने के लिए प्रभारी एसपी ने उसे कुछ देर के लिए अपनी कुर्सी सौंपी. अमृता ने एसपी बन फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए...

विज्ञापन

Bagaha News: सपनों को पंख तब मिलते हैं जब हौसलों को सही उड़ानमिले. कुछ ऐसा ही नजारा बगहा पुलिस कार्यालय में देखने को मिला. बगहा प्रखंड-एक अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, परसा की आठवीं कक्षा की छात्रा अमृता का सपना आईपीएस अधिकारी बनने का है. उसकी इसी आकांक्षा को सम्मान देते हुए प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने उसे कुछ मिनटों के लिए बगहा की ‘सांकेतिकएसपी’ बनने का सुनहरा अवसर दिया. इस दौरान अमृता ने पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारियों को करीब से समझा और काफी उत्साहित नजर आई.

फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए समाधान के सुझाव

पुलिस कार्यालय में आयोजित इस विशेष पहल के दौरान छात्रा अमृता ने किसी मंझे हुए अधिकारी की तरह फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उसने एक-एक कर शिकायतों की जानकारी ली और उनके समाधान को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए, ताकि संबंधित पुलिस पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का निष्पादन कर सकें. इस दौरान उसने पुलिस की कार्यशैली और जनसुनवाई की बारीकियों को भी समझा.

बच्चों को प्रेरित करने के लिए अनूठी पहल

प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे भविष्य में समाज और देश के लिए मिसाल बन सकते हैं. छात्राओं को प्रशासनिक और पुलिस सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसी पहल आगे भी जारी रहेगी. इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक समर्पित होंगे.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन