Bagaha News: शिक्षक के बंद घर से 10 लाख के गहने और एक लाख कैश चोरी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News:शिक्षक के बंद घर से 10 लाख के गहने और एक लाख कैश चोरी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

10 लाख के गहने और एक लाख कैश चोरी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Bagaha News:बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव में शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपये नगद उड़ाए. फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bagaha News:बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव में बुधवार देर रात शातिर चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया. चोरों ने बंद घर का ताला और गोदरेज अलमारी तोड़कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपये नकद उड़ा लिए. इस बड़ी चोरी की घटना के बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

बगहा में रहते हैं शिक्षक दंपती, पैतृक आवास में हुई चोरी

पीड़ित शिक्षक विपिन कुमार दुबे ने बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों पेशे से शिक्षक हैं और बगहा में ही रहकर अपनी ड्यूटी करते हैं. नौकरी के सिलसिले में दोनों पति-पत्नी बगहा में किराये के एक मकान में रहते हैं, जबकि सिंधाव गांव स्थित उनका पैतृक घर अक्सर बंद रहता है. गुरुवार को जब वे किसी काम से अपने गांव पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख दंग रह गए. अंदर जाने पर घर का सारा कीमती सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा हुआ था.

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

चोरी की इतनी बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही लौकरिया थाना अध्यक्ष रमन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. बॉल सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. चोरों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन