Bagaha: एसएफसी गोदाम परिसर में जलजमाव से हाहाकार, कीचड़ में फंस रहे राशन लदे वाहन

एसएफसी गोदाम पर फंसा ट्रक
Bagaha News: बगहा-एक एसएफसी गोदाम परिसर में जलजमाव और कीचड़ के कारण राशन की ढुलाई बाधित हो रही है. बदहाल रास्ते में वाहन फंसने से चालक और मजदूर परेशान हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट
Bagaha News: बगहा-एक स्थित राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) गोदाम परिसर इन दिनों बदहाली का शिकार है. चिलचिलाती धूप और साफ मौसम के बावजूद गोदाम परिसर में जलजमाव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है. इस अव्यवस्था के कारण जनवितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों तक होने वाली राशन की ढुलाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है.
कीचड़ के बीच जान जोखिम में डालकर चल रहे वाहन
गोदाम परिसर की स्थिति इतनी खराब है कि जगह-जगह जमा पानी और गहरे कीचड़ के बीच से ही राशन लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों को गुजरना पड़ रहा है. कई बार भारी वाहन इस कीचड़ में फंस जाते हैं, जिन्हें निकालने में मजदूरों और चालकों को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है.
मजदूरों और चालकों की बढ़ी परेशानी
वाहन चालकों ने बताया कि बदहाल रास्ते के कारण परिचालन काफी जोखिमभरा हो गया है. कीचड़ में गाड़ियां फंसने से न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि वाहनों के खराब होने का डर भी बना रहता है. घंटों तक आवागमन बाधित रहने से समय पर राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है.
जून में शुरू होगा समतलीकरण का कार्य
एसएफसी बगहा-एक के प्रबंधक फैजान अहमद ने इस संबंध में सकारात्मक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि गोदाम परिसर को दुरुस्त करने और समतलीकरण के लिए निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जून माह में समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया जाएगा. इसके बाद जलजमाव की समस्या खत्म होगी और वाहनों का परिचालन सुगम हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










