बगहा: सुबह-सुबह झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गन्ना किसानों को फायदा

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News rainfall-relief-from-heat-farmers-happy-orange-alert-weather-update

बगहा में तेज बारिश

Bagaha News: बगहा में बुधवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है. किसानों ने इसे धान और गन्ने की फसलों के लिए लाभदायक बताया है. मौसम विभाग ने क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा में बुधवार तड़के से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है. सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें, बाजार और प्रमुख चौक-चौराहे सामान्य दिनों की तुलना में काफी शांत नजर आए. लोगों ने राहत की सांस लेते हुए मौसम के इस बदलाव का स्वागत किया है.

bagaha news
आंधी के साथ बारिश

बारिश से किसानों में बढ़ी उम्मीद

लगातार हो रही बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है. धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों का कहना है कि यह वर्षा उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. खेतों में नमी बढ़ने से धान का बिचड़ा तैयार करने में आसानी होगी. वहीं गन्ना उत्पादकों ने भी बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है. किसानों का मानना है कि इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा और फसलों की बढ़वार बेहतर होगी.

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश के बीच मौसम विभाग ने क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने आगामी घंटों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. हालांकि खबर लिखे जाने तक बगहा में केवल मध्यम बारिश हो रही थी और किसी तरह के तूफान की स्थिति नहीं बनी थी.

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

बारिश के दौरान क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही हैं और बीच-बीच में बिजली भी चमक रही है. इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन