बगहा: करोड़ों खर्च के बाद भी पीपी तटबंध पर दिखी लापरवाही, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News pp-embankment-irregularities-bhitaha-bagaha-flood-fear

पीपी तटबंध की तस्वीर

Bagaha News: भितहा के पीपी तटबंध पर एंटीरोजन कार्य में अनियमितता के आरोप लगे हैं. जियो बैग खिसकने और दरारें पड़ने से ग्रामीणों में डर बढ़ गया है. लोगों को 2017 की तटबंध टूटने वाली घटना याद आने लगी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा अनुमंडल के भितहा प्रखंड में पीपरा-पिपरासी (पीपी) तटबंध पर कराए गए एंटीरोजन कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. तटबंध के कई हिस्सों में जियो बैग खिसकने और दरारें पड़ने की शिकायत सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों को वर्ष 2017 में हुए तटबंध टूटने की भयावह घटना फिर से याद आने लगी है.

जियो बैग खिसकने से बढ़ी चिंता

जानकारी के अनुसार, सेमरवारी के 23.6 किलोमीटर ठोकर से लेकर चन्दरपुर के 26.5 किलोमीटर तक बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत एंटीरोजन कार्य कराया गया था. बारिश शुरू होने से पहले विभाग ने काम पूरा होने का दावा किया था, लेकिन अब कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि चन्दरपुर के पास कई जगहों पर जियो बैग खिसक गए हैं और उनमें दरारें साफ दिखाई दे रही हैं.

2017 की घटना से सहमे ग्रामीण

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून आते ही तटबंध को लेकर डर बढ़ जाता है. ग्रामीणों को 15 अगस्त 2017 की वह सुबह याद है, जब चन्दरपुर के पास पीपी तटबंध टूट गया था. उस हादसे में भुइधरवा, मच्छहा और डीडीपकड़ी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे और हजारों लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था.

अधिकारियों ने जांच का दिया भरोसा

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद काम मानक के अनुसार नहीं हुआ. लोगों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. वहीं कार्यपालक अभियंता विजय कुमार पाल ने कहा कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है. अगर कहीं दरार या तकनीकी समस्या मिली है तो उसकी जांच कर तत्काल मरम्मत कराई जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन