Bagaha: वाल्मीकिनगर पावर प्लांट में खराबी, बगहा के कई इलाकों में बिजली ठप

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News power outage valmikinagar hydel plant fault electricity crisis

रात में बिजली ठीक करते कर्मी

Bagaha News: बगहा में वाल्मीकिनगर हाइडेल प्लांट की तकनीकी खराबी से कई पंचायतों में बिजली ठप हो गई. रातभर लोग अंधेरे में रहे. विभाग ने मरम्मत शुरू की है और वैकल्पिक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं, जबकि बारिश से काम प्रभावित हो रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bagaha News: पश्चिम चंपारण के बगहा इलाके में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गुरुवार देर रात वाल्मीकिनगर हाइडल पावर प्लांट में आई तकनीकी खराबी के कारण आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी.

देर रात तक लगी रही टीम

जैसे ही खराबी की सूचना मिली, बगहा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अपनी टीम के साथ तुरंत प्लांट पहुंचे. इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों ने देर रात तक समस्या ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. इसके बाद विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना से विशेषज्ञ तकनीशियन बुलाने का फैसला लिया है.

इन क्षेत्रों में अब भी बाधित है बिजली आपूर्ति

हालांकि कुछ इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन चंपापुर, गोनौली, सिरिसिया, नौरंगिया और मदनपुर जैसे कई क्षेत्रों में अब भी आपूर्ति बाधित है. इन इलाकों में राहत देने के लिए सेमरा पावर ग्रिड से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

रुक-रुक कर हो रही बारिश

इधर, शुक्रवार सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश भी मरम्मत कार्य में बाधा डाल रही है. इसके बावजूद बिजली विभाग की टीम लगातार काम में जुटी हुई है और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही है. बता दें, एक दिन पहले आई तेज आंधी-बारिश में 50 से ज्यादा बिजली पोल, तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन