बगहा: फंदे से लटका मिला युवक का शव, तीन बच्चे हुए अनाथ

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News laukeria man found hanging mysterious death police investigation

शव की प्रतिकात्मक तस्वीर

Bagaha News: बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bagaha News: बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के कटैया बलुआ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 40 वर्षीय विद्यानंद साहनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया. इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है और पूरे गांव में मातम का माहौल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही लौकरिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया गया है.

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक विद्यानंद साहनी अपने पीछे तीन बच्चे और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनकी मौत के बाद बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ेंं: Bagaha: कुख्यात पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन