Bagaha News: आज रात खरपोखरा स्टेशन फाटक रहेगा बंद, रेल दोहरीकरण बजह

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News-kharpokhara-railway-crossing-49-closed-seven-hours-doubling-work

सांकेतिक तस्वीर

Bagaha News:बगहा-नरकटियागंज रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते खरपोखरा रेलवे फाटक (समपार 49) आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा. नई पटरी बिछाने के काम के कारण बगहा-सेमरा मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bagaha News: बगहा-नरकटियागंज एवं गोरखपुर रेलखंड पर चल रहे रेल दोहरीकरण कार्य को लेकर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. खरपोखरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित समपार संख्या 49 (रेलवे फाटक) आज रात 10 बजे से कल सुबह 5 बजे तक कुल सात घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान बगहा-सेमरा मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहेगा.

नई रेल लाइन बिछाने का काम होगा शुरू

पूर्व मध्य रेल निर्माण संगठन, नरकटियागंज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, समपार संख्या 49 पर नई रेल लाइन बिछाने का महत्वपूर्ण कार्य शनिवार रात से शुरू होगा. 9 मई की रात 10 बजे से लेकर 10 मई की सुबह 5 बजे तक चलने वाले इस काम के दौरान फाटक को किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों के लिए नहीं खोला जाएगा. रेलवे ने दोहरीकरण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए इसे अनिवार्य बताया है.

सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती

रेलवे के सहायक अभियंता (निर्माण) ने पटखौली थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर निर्माण कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की मांग की है. प्रशासन ने आम लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

बगहा-सेमरा मार्ग से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है. रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों और यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है या अपना रास्ता बदलना होगा. रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन