बगहा: गंडक बराज से तिरहुत मुख्य नहर में छूटा पानी, 16 लाख एकड़ खेतों को मिलेगी संजीवनी

गंडक बराज से तिरहुत मुख्य नहर में छूटा पानी,
Bagaha News:गंडक बराज से तिरहुत मुख्य नहर में 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इससे बिहार के 5 जिलों की 16 लाख एकड़ भूमि सिंचित होगी. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पानी मिलने से खरीफ फसलों को फायदा होगा और किसानों में खुशी है.पढे़ं पूरी खबर…
Bagaha News:जल संसाधन विभाग द्वारा तिरहुत मुख्य नहर की मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद गंडक बराज से पानी छोड़ दिया गया है. फिलहाल नहर में एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इससे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर जिले के करीब 16 लाख एकड़ खेतों की सिंचाई हो सकेगी. पानी छोड़े जाने से स्थानीय किसानों में खुशी का माहौल है और खरीफ फसलों की तैयारी को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
गाद सफाई और कंक्रीट लाइनिंग का काम पूरा
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तिरहुत मुख्य नहर में गाद निकासी, सफाई और कंक्रीट लाइनिंग का कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया गया है. इसके बाद बेतिया डिवीजन की मांग पर गंडक बराज से पानी रिलीज किया गया. कार्यपालक अभियंता मो. अनवर इकबाल ने कहा कि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
दोन और त्रिवेणी नहर में जल्द शुरू होगी आपूर्ति
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में सिर्फ 293 किलोमीटर लंबी तिरहुत मुख्य नहर में नियमित रूप से पानी प्रवाहित किया जा रहा है. वहीं, दोन और त्रिवेणी नहर में अभी पानी नहीं छोड़ा गया है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मांग के अनुसार इन नहरों में भी पानी छोड़ा जाएगा. नेपाल और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली नहरों में भी फिलहाल मेंटेनेंस का काम चलने के कारण पानी नहीं छोड़ा गया है. विभाग का कहना है कि समय पर पानी मिलने से धान समेत अन्य खरीफ फसलों की खेती को बड़ा लाभ मिलेगा.
बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










