ePaper

शांतिपूर्ण माहौल में बीएड पार्ट-1 की परीक्षा शुरू

Updated at : 03 May 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में बीएड पार्ट-1 की परीक्षा शुरू

मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड पार्ट-1 सत्र 2024-26 की परीक्षा 2 मई 2025 शुक्रवार से शुरू हो गई.

विज्ञापन

मैनाटांड़ . मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड पार्ट-1 सत्र 2024-26 की परीक्षा 2 मई 2025 शुक्रवार से शुरू हो गई. परीक्षा का केंद्र मैनाटांड़ ब्लॉक स्थित चम्पारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परसा मर्जदवा में बनाया गया है. इस परीक्षा में शम्स टीचर ट्रेनिंग बीएड कॉलेज साठी और क्रिसेंट स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग बैसखवा के कुल 251 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. परीक्षा में पर्यवेक्षक प्रोफेसर मो. नेसार अहमद मौजूद रहे. केंद्राधीक्षक वंदना कुमारी, परीक्षा नियंत्रक अनवरुल आफताब आलम, उज्ज्वल कुमार, अरसद अली और अन्य कर्मियों की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. संस्थान के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी अनुशासन तोड़ता है या नकल करते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन