ePaper

एएसपी ने अपराध गोष्ठी में कांडों का की समीक्षा, थानाध्यक्षों को दिया दिशा निर्देश

Updated at : 03 May 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
एएसपी ने अपराध गोष्ठी में कांडों का की समीक्षा, थानाध्यक्षों को दिया दिशा निर्देश

स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय में एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने मासिक अपराध गोष्ठी कर कांडों की समीक्षा की.

विज्ञापन

रामनगर. स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय में एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने मासिक अपराध गोष्ठी कर कांडों की समीक्षा की. जिसमें रामनगर पुलिस अनुमंडल सीमा के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे. एएसपी ने एक-एक कर सभी थानाध्यक्ष को उनके थाने में दर्ज कांडों के निष्पादन और गिरफ्तारी में तेजी बरतने को कहा. उनके यहां दर्ज सभी कांडों की सूक्ष्मता से समीक्षा की और त्वरित कार्रवाई कर कांडों के निष्पादित करने को कहा. वही चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए गए. कांडों की समीक्षा के दौरान सभी से कहा जो भी आरोपी है उनको अविलंब गिरफ्तार करे. साथ ही वारंटियों की धरपकड़ में तेजी लाएं. थाना की सभी पंजियों को अद्यतन करने के निर्देश भी दिए. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, गोबर्धना के गणेश मिश्र, गोबरहिया थानाध्यक्ष रामानंद साह, लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार, सेमरा थानाध्यक्ष संपत कुमार, चिउटाहा थानाध्यक्ष उदय बानू सिंह, बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन