ड्राइवर को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना के बेलदारी में विगत शुक्रवार की रात बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर निवासी चालक बृज बिहारी पाल (45) को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.
बेतिया. मुफस्सिल थाना के बेलदारी में विगत शुक्रवार की रात बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर निवासी चालक बृज बिहारी पाल (45) को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि मनुआपुल के खैरटिया निवासी राहुल पांडेय उर्फ आदित्य कुमार पांडेय उर्फ राम पांडे को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी मंगलवार की दोपहर मनुआपुल चौक से की गई. बता दें कि इस मामले में पुलिस अब तक सत्येंद्र पांडेय, इसके पुत्र राहुल पांडेय, लकी यादव, सोनू झा, पिंटू पांडेय, सुरेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें से सत्येंद्र पांडेय, लकी यादव, सोनू झा, पिंटू पांडेय को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. एक अन्य आरोपित की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




