ePaper

गोखुला स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 21 Mar 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
गोखुला स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत

शिकारपुर थाना के गोखुला स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना के गोखुला स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल टीम ने जख्मी महिला को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. घटना गुरुवार की देर रात की है. महिला की पहचान शिकारपुर थाना के सिसई वार्ड संख्या 6 निवासी जगन दास की पत्नी श्रीमती देवी (70) वर्ष के रूप में की गयी हे. बताया जाता है कि महिला गोखुला स्टेशन के समीप गिरी पड़ी थी. स्थानीय लोगों की नजर जब महिला पर पड़ी तब लोगों ने 112 मोबाइल टीम को सूचना दी. सूचना पर 112 पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाकर चली गई. हालांकि अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की मौत के बाद उसे पोस्टमार्टम में ले जाने के लिए भी कोई तैयार नहीं था. बाद में स्थानीय चौकीदार की मदद से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि महिला किसी ट्रेन गिरकर जख्मी हुई थी. अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया है. महिला की पहचान हो चुकी है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन