पहलगाम में आतंकी हमला पर बगहा कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जताया रोष

Published by :SATISH KUMAR
Published at :26 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमला पर बगहा कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जताया रोष

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लोगों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन

बगहा. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लोगों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है. आतंकियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना, कैंडल मार्च लगातार हो रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को व्यवहार न्यायालय बगहा के अधिवक्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शित किया.विधिज्ञ संघ बगहा के अध्यक्ष द्विजेंद्र नाथ तिवारी और महासचिव उपाध्याय सुनील कुमार के नेतृत्व में बार भवन के हॉल में दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया एवं आतंकी हमले में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय के सामने आतंकियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शित किया. इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम से छह किमी दूर स्थित बेसरन घाटी में निहत्थे पर्यटकों पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी कर 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या कर दी गई. यह घटना भारत के संप्रभुता पर हमला है तथा विधिज्ञ संघ बगहा इसकी घोर निंदा करता है. साथ ही इसकी मांग करता हैं कि इसके जिम्मेदार व्यक्ति, समूह या राष्ट्र के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाय. मौके पर अध्यक्ष, महासचिव के साथ गजेन्द्र धर मिश्र, सोहन प्रसाद, इब्राहिम अंसारी, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, कुमार नीरज, चंद्रभूषण शांडिल्य, महफूज आलम, कामरान अजीज, रघुनाथ गुप्ता, रत्नेश तिवारी, बृज बिहारी मिश्र, एकराम हुसैन,मनोज कुमार गिरी,बलिराम यादव, शाहजहां अंसारी,सुमंत कुशवाहा, रिया तुलस्यान सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे. निर्मम हत्या पर एमएलसी ने गहरा दुख प्रकट,कार्रवाई की मांग एमएलसी भीष्म साहनी ने कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों की पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा की गई निर्मम हत्या पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उसकी तीव्र निंदा किया. उन्होंने कहा कि उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है. हमले में मृत के प्रति गहरी संवेदना है तथा इस दुःख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. सरकार से हमारी मांग है की जितनी कठोर से कठोर सजा उन कुकर्मियों को दें. जिसे देखकर अन्य आतंकियों की रूह कांप जाये. जाति पूछकर जो हत्या हुई है वह अत्यंत निंदनीय है. बावजूद आतंकियों की न कोई जाति होती है और न उसका कोई धर्म होता है. उनका सिर्फ एक ही मकसद आतंक मचाना होता है. उनको सजा देने के लिए भारत सरकार जो भी कदम उठाएगी. हमारी सरकार उसकी पूरा समर्थन करने को तैयार है. राजद के नेतृत्व में महागठबंधन ने निकाला कैंडिल मार्च राजद के नेतृत्व में महागठबंधन द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने हेतु “बगहा-अनुमंडल मुख्यालय के सामने अंबेडकर मूर्ति कैंडल मार्च ” निकला गया. जिसमें राजद, कांग्रेस और भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल थे. जिसमें राजद प्रदेश महासचिव सुरेंद्र यादव व जावेद अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष बालकुंवर यादव,ओमप्रकाश यादव,अजय भारती, मजिस्टर यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तुफैल अहमद, शेष यादव, हरी पंडित, माले नेता लालबाबू प्रसाद,रामचंद्र उरांव,हाफिज अफजल, दीपनारायण उरांव,उपेंद्र यादव, फिरोज अंसारी आदि शामिल रहे. पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए तमाम नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन