सीएमआर लंबित रखने वाले पैक्सों व मिलरों पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 10:24 PM
जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि सीएमआर लंबित रखने वाले पैक्सों व मिलरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.
बेतिया . जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि सीएमआर लंबित रखने वाले पैक्सों व मिलरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. 15 सितंबर तक लंबित सीएमआर की आपूर्ति करें, अन्यथा एफआईआर दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि उच्चस्तर पर लगातार सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है. सीएमआर आपूर्ति कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, कोताही एवं शिथिलता बरतने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बीसीओ वाइस सीएमआर आपूर्ति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया. जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया. साथ ही सख्त हिदायत दी कि लक्ष्य के अनुरूप 15 सितंबर तक सीएमआर आपूर्ति नहीं कराये जाने की स्थिति में उनके विरूद्ध भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. ऐसे प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. बैठक से अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही को लेकर कई प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को शोकॉज करने तथा वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अंशु कुमारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम संजय सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सहित जिले के सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










