ePaper

प्रोपर्टी डीलर आदित्य मेहता अपहरण मामले में चौथा आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 06 May 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर आदित्य मेहता अपहरण मामले में चौथा आरोपित गिरफ्तार

शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव निवासी प्रोपर्टी डीलर आदित्य मेहता अपहरण मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव निवासी प्रोपर्टी डीलर आदित्य मेहता अपहरण मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेतिया के बानूछापर निवासी शिबू शरण उर्फ वरूण के रूप में की गई है. हालांकि पुलिस को इसको पकड़ने में आठ माह लग गये. अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर आदित्य मेहता का अपहरण कर फिरौती की रकम मांगने तथा उसकी रैकी करने में शिबू की अहम भूमिका थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पिछले 13 अक्तूबर को मुफस्सिल थाना के चरंगाहा निवासी पप्पू पटेल और लौरिया के प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया था. जबकि दिसंबर 2024 में मिश्र टोला लौरिया निवासी संजय पांडेय को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया गया था. विदित हो कि आदित्य मेहता का अपहरण 12 अक्टूबर को नगर के पुरानी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक के पास से उस वक्त किया गया था, जब वह अपनी पत्नी का इलाज कराने आया था. अपहरणकर्ताओं ने फिरौती में 10 लाख रुपए की मांग की थी. मामले में आदित्य की मां गायत्री देवी ने शिकारपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी. हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उसे सकुशल बरामद कर लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन