ePaper

तमंचा लहराकर डांस कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 24 Apr 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
तमंचा लहराकर डांस कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कथा मटकोर के दौरान तमंचा लहराकर डांस करने वाले एक युवक को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. कथा मटकोर के दौरान तमंचा लहराकर डांस करने वाले एक युवक को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शिवंगज निवासी राहुल कुमार है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि युवक का नाम राहुल कुमार है. वह शिवगंज का ही रहने वाला है. देशी कट्टा कहां से लाया था, उसका भी पता चल गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को आर्म्स एक्ट में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि बुधवार देर शाम शिवगंज वार्ड 7 में कथा मटकोर रॉक स्टार डीजे के साथ निकाली गयी थी. उसमें महिलाएं भी डांस कर रही थीं. जब मटकोर में शामिल लोग शिवगंज चौक पहुंची, तभी एक युवक देशी कट्टा लेकर भीड़ में घुस गया. वह कट्टा लहराते हुए डांस करने लगा. यह देख वहां भगदड़ मच गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत पहुंची और युवक को कट्टा के साथ पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन