बिहार के बेतिया में महिला की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Updated at : 04 May 2025 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
bettiah crime news| A woman was murdered and her body was buried in the ground in Bettiah, Bihar

bettiah crime news

Bihar Crime: बिहार के बेतिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ससुराल वालों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने और शव को पानी में गाड़ने का आरोप लगा है. पुलिस ने शव बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 26 वर्षीय विवाहिता प्रमिला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को बोरी में भरकर मन (छोटा जलाशय) में दो फीट पानी के नीचे गाड़ दिया गया. दो दिन तक शव को छिपाकर रखने के बाद पुलिस की सक्रियता से इस खौफनाक साजिश से पर्दा उठा.

प्रमिला की शादी छह साल पहले सनोज पासवान से हुई थी और उसका एक पांच वर्षीय बेटा भी है. मायके वालों ने आरोप लगाया है कि प्रमिला की हत्या दहेज के लिए की गई. घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए, जबकि पुलिस ने जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

दो दिन पहले की गई थी हत्या

मनोज ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और शव की सही लोकेशन बताई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को मन से बरामद किया. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या दो दिन पूर्व की गई है.

प्रमिला के मायके वाले जब सूचना मिलने पर ससुराल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बेटी गायब है. लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि प्रमिला को दो दिनों से किसी ने नहीं देखा. संदेह बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए.

5 मई को होनी थी ननद की शादी

गांव में यह वारदात और भी चौंकाने वाली इस वजह से है कि अगले ही दिन, 5 मई को प्रमिला की ननद की शादी तय थी. इस हत्याकांड ने शादी वाले घर को मातम में बदल दिया है. मझौलिया थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Also Read: बिहार के इन 19 जिलों में आंधी, तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन