ePaper

पहलगाम हत्याकांड के विरोध में मधुबनी में निकला मशाल जुलूस

Updated at : 02 May 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम हत्याकांड के विरोध में मधुबनी में निकला मशाल जुलूस

जदयू नेता एवं प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, एमएलसी सारण स्नातक क्षेत्र के जिला प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह के नेतृत्व एवं भाजपा के वरीय नेता डॉ. बीपी सिंह यादव, पूर्व सरपंच सूर्य कुमार उर्फ खजांची राय की उपस्थिति में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन

बगहा. जम्मू कश्मीर प्रांत के पहलगाम में 28 हिंदुओं के निर्मम हत्या के विरोध में एक मई की शाम छह बजे मधुबनी प्रखंड के तमकुहा पंचायत सरकार भवन परिसर में वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह स्थल पर जदयू नेता एवं प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, एमएलसी सारण स्नातक क्षेत्र के जिला प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह के नेतृत्व एवं भाजपा के वरीय नेता डॉ. बीपी सिंह यादव, पूर्व सरपंच सूर्य कुमार उर्फ खजांची राय की उपस्थिति में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, नौजवान व स्कूली बच्चे शामिल हुए. लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, हाफिज सईद मुर्दाबाद, ख्वाजा आसिफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. कार्यक्रम की शुरुआत में मोमबत्ती जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट की मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गयी की. जिससे उन्हें शांति एवं मोक्ष प्रदान हो. तत्पश्चात रैली के रूप में पहुंचकर तमकुहा विजय चौक पर आतंकी हाफिज सईद एवं पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का पुतला दहन किया गया. ज्ञात हो कि उक्त कांड में पाक समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हाफिज सईद के निर्देश पर उनके आतंकी गुर्गों ने इस कायराना घटना को अंजाम दिया है. पूरे भारत में पाकिस्तान के विरुद्ध ज्वाला धधक रही है. मशाल जुलूस के माध्यम से भारत सरकार से मांग की गयी कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से समाप्त कर दिया जाए. आयोजन समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की हर फैसले के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई है. कार्यक्रम में आरएसएस के कमलेश यादव, एमएलसी प्रतिनिधि आफाक अहमद, उपेंद्र पांडेय, समाजसेवी वीरेंद्र तिवारी, मुन्ना यादव, नसरुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र राम, वकील राम, रामानंद सिंह, विश्वजीत तिवारी, सुभाष गिरी, रजनीश सिंह, रितेश सोनी, रंजीत कुमार, चंदन गुप्ता आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन