ePaper

Bettiah : भारी मात्रा में शराब बरामद

Updated at : 27 Jul 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : भारी मात्रा में शराब बरामद

स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिशंभरपुर छरकी दियरा में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है.

विज्ञापन

नौतन . स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिशंभरपुर छरकी दियरा में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है. वहीं तस्कर पुलिस को देख शराब की खेप छोड़ फरार हो गये. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंडक नदी के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब उतारकर दियरा में रखा गया है.जहां तस्कर शराब की खेप कहीं पहुंचाने के फिराक में है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एलटीएफ टीम को छापेमारी के लिए दियारा भेजा गया. पुलिस जैसे दियारा पहुंची कि तस्कर पुलिस को दूर से देख शराब छोड़ फरार हो गये. झाड़ी में छिपाकर रखें गये विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त किया. जहां कुल तीन सौ बेयालिस लीटर शराब जब्त किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

MADHUKAR MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन