जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामलों की हुई सुनवाई

Published by :SATISH KUMAR
Published at :02 May 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामलों की हुई सुनवाई

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेतिया. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना और कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया. जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामले आए. जिन मामलों का समाधान नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया. जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उनमें नरसिंह राम, धनीलाल दास, शम्भू हजरा, शारदा देवी, अनिल कुमार मिश्र, हीरालाल राम, रूस्तम बैठा, हजरत अली, प्रिया कुमारी, अख्तर देवान, रमेश साह, सुशीला देवी, डोमा सिंह, इद्रीश मियां, राजेन्द्र राउत, सविता देवी, नागेन्द्र मिश्र, शेख जैनुल, रामजी प्रसाद आदि के नाम शामिल हैं. मौके पर एडीएम कुमार रविन्द्र, अनिल कुमार सिन्हा, एसडीएम विनोद कुमार, ओएसडी सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता निधि राज, जिला स्थापना उप समाहर्ता अहमद अली अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन