बोलेरो से तस्करी कर ले जा रहे 65.08 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

इनरवा सेमरवारी पुल के पास भारत-नेपाल सड़क पर पुलिस ने बोलेरो से तस्करी कर ले जाया जा रहा 65.08 किलो गांजा बरामद किया.
नरकटियागंज . इनरवा सेमरवारी पुल के पास भारत-नेपाल सड़क पर पुलिस ने बोलेरो से तस्करी कर ले जाया जा रहा 65.08 किलो गांजा बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मैनाटांड सरफराज अहमद के नेतृत्व में इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की गई. टीम में एएसआई पप्पू दुबे, हवलदार पंकज सिंह, सिपाही सूरज कुमार और बैजू कुमार शामिल थे. पुलिस ने मौके से बाबुसाहेब कुमार और अशोक राम को गिरफ्तार किया. बाबुसाहेब बाड़ी टोला, थाना चनपटिया का रहने वाला है और फिलहाल इनरवा बाजार में रह रहा था. अशोक राम खम्हिया, थाना इनरवा का निवासी है. दोनों पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




