ePaper

अप सवारी रेलगाड़ी से गिर कर 26 वर्षीय महिला जख्मी, उपचार जारी

Updated at : 04 Jul 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
अप सवारी रेलगाड़ी से गिर कर 26 वर्षीय महिला जख्मी, उपचार जारी

नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर गुरुवार की सुबह बगहा-वाल्मीकिनगर रेलवे रोड स्टेशन के बीच एसएसबी 65 वीं मुख्यालय कैलाश नगर मोहल्ला के समीप अप सवारी रेलगाड़ी से एक 26 वर्षीय महिला गिर गयी.

विज्ञापन

बगहा. नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर गुरुवार की सुबह बगहा-वाल्मीकिनगर रेलवे रोड स्टेशन के बीच एसएसबी 65 वीं मुख्यालय कैलाश नगर मोहल्ला के समीप अप सवारी रेलगाड़ी से एक 26 वर्षीय महिला गिर गयी. जिस दौरान महिला जख्मी होकर रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों में अचेत अवस्था में पड़ी थी. वही रेलवे ट्रैक से गुजरने के दौरान स्थानीय मोहल्ला के कुछ लोगों ने महिला को देखा और आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी. वही मौके पर उपस्थित मोहल्ला के मो. समीउल्लाह व मो. अब्दुल रहमान ने मानवता को दिखाते हुए महिला की ट्रेन से गिरने की सूचना 112 इमरजेंसी पुलिस व पटखौली थाना को दी. सूचना मिलते ही 112 पुलिस घटनास्थल पहुंचकर महिला को अचेत अवस्था में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी. जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है. वही चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला खतरे से बाहर है. हालांकि महिला को अचेत रहने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन