दूसरे दिन गणित की परीक्षा में बगहा में 208 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Published at :18 Feb 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन गणित की परीक्षा में बगहा में 208 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में गणित की परीक्षा स्वच्छ व कदाचारमुक्त संपन्न हुई.

विज्ञापन

बगहा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में गणित की परीक्षा स्वच्छ व कदाचारमुक्त संपन्न हुई. इस दौरान दूसरे दिन दोनों पालियों में 208 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. हालांकि किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार के मामले में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित होने की कोई सूचना नहीं है. एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि दूसरे दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुआ. परीक्षा के दूसरे दिन नगर के सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटखौली में दोनों पालियों में 23, महिला कॉलेज में 24, हाई स्कूल नरईपुर में 17, प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल बगहा एक में 27, मध्य विद्यालय पटखौली में 10, सनराइज पब्लिक स्कूल में 13, बीबीएन कॉलेज में 15, मॉन्टफोर्ड पब्लिक स्कूल में 23, डीएम अकादमी में 21, मध्य विद्यालय नरईपुर में 6, सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल में 14, संत तेरेसा हाई स्कूल में 17 छात्र अनुपस्थित पाए गए. हालांकि इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे. परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसको लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट से लेकर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों की तैनाती रही. वहीं एसडीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों समेत केंद्राधीक्षक व वीक्षकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन