दिव्यांग वृद्ध से अज्ञात अपराधियों ने छीने 20 हजार रूपए

स्थानीय थाना क्षेत्र के मच्छरगांवां हथिया गांव के समीप बैंक से 20 हजार रूपया निकालकर घर लौट रहे अमैठिया गांव निवासी दिव्यांग मुन्नी तिवारी से अज्ञात अपराधियों ने छीन कर फरार हो गए.
योगापट्टी. स्थानीय थाना क्षेत्र के मच्छरगांवां हथिया गांव के समीप बैंक से 20 हजार रूपया निकालकर घर लौट रहे अमैठिया गांव निवासी दिव्यांग मुन्नी तिवारी से अज्ञात अपराधियों ने छीन कर फरार हो गए. घटना सोमवार की दोपहर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पीड़ित अमैठिया गांव निवासी मुन्नी तिवारी मच्छरगावां बैंक से अपने खाता से 20 हजार रूपए सोमवार को निकालकर अपने घर अमैठिया लौट रहे थे. बताया गया है कि जैसे ही वह मच्छरगावां बाजार पार कर हथिया गांव के करीब पहुंचें थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने आकर उन्हें रोककर अपने को बैंक के अधिकारी होने का हवाला देते हुए बैंक से ज्यादा रूपये निकालने की बात कह रूपये गिनवाने की बात कही. पीड़ित दिव्यांग के साथ उसकी पत्नी भी थी. बाइक सवार अज्ञात लोगों के द्वारा ऐसा कहने पर दिव्यांग मुन्नी तिवारी की पत्नी ने बैंक से मिलें रूपये को गिनवाने के लिए बाइक सवार अज्ञात लोगों को दे दी. रूपये मिलते ही दोनों अज्ञात लोग बाइक पर बैठकर मच्छरगावां की ओर फरार हो गए. घटना की खबर पर दौड़े स्थानीय लोगों के आने के पहले बाइक सवार दोनों अज्ञात लोग फरार हो गए. घटना के बाद दिव्यांग मुन्नी तिवारी और उनकी पत्नी दोनों बैंक में जाकर घटना की जानकारी दी. बैंक प्रबंधक द्वारा पीडित मुन्नी तिवारी के बैंक से रूपये निकालने की सीसीटीवी फुटेज खंगाली. जिसमें कुछ अज्ञात लोगों का फुटेज मिला है. इधर पीडित अमैठिया गांव निवासी मुन्नी तिवारी द्वारा खबर लिखे जाने तक थाना में आवेदन नही दिया गया था. इस बावत थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि घटना की जानकारी मौखिक रूप से पुलिस को मिली है. पुलिस ऐसे झपट्टा गिरोह की सदस्यों की तहकीकात में जुटी है. उन्होंने बताया कि अभी पीड़ित दिव्यांग द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ऐसे अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




